नीमराना - DTO कार्यालय पर ACB की रेड:12 लाख रुपए जब्त, अवैध वसूली की रकम फेंक भागे गार्ड, एक इंस्पेक्टर सहित 10 अन्य लोगों को डिटेन किया
DTO कार्यालय पर ACB की रेड:12 लाख रुपए जब्त, अवैध वसूली की रकम फेंक भागे गार्ड, एक इंस्पेक्टर सहित 10 अन्य लोगों को डिटेन किया
नेशनल हाईवे 48 पर स्थित अलवर के डीटीओ कार्यालय व नाके पर रविवार तड़के करीब पौने चार बजे एसीबी ने रेड डाली। डीटीओ कार्यालय के इंस्पेक्टर, दो दलाल सहित 11 गार्डों को गिरफ्तार किया है। अवैध वसूली का करीब 12 लाख रुपए जब्त किए है। सर्विलांस के हिसाब से जल्दी कुछ नाम और सामने आएंगे। जिनके इशारे पर वसूल होती थी। जिनमें कुछ अफसर व बाहर के लोग भी लपेटे में आ सकते हैं।
दलाल के घर से बड़ी रकम मिली
दलाल चौबारा निवासी रवि चौहान, रविंद्र सिंह भाटी इंस्पेक्टर के लिए वसूली का काम करता है। रविद्र चौहान के घर से 8 लाख 85 हजरी रुपए से अधिक रकम मिली है। मौके पर दो लाख 6 हजार रुपए मौके पर ही वसूले गए। 8 लाख 85 हजार रुपए घर से मिले हैं। वहीं वहां काम कर रहे अन्य कार्मिकों से 84 हजार रुपए वसूले गए हैं। सुबह नौ बजे तक करीब 12 लाख रुपए जब्त किए गए। इंस्पेक्टर रविंद्र भाटी के घर पर भी तलाशी जारी है।मौके पर इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह भाटी, दलाल रविंद्र सिंह चौहान, लीलाराम, गजेंद्र, विक्रम सिंह, लोकेश गार्ड कैलाश गार्ड सहित कुल 11 जनों को गिरफ्तार किया है।
सब ट्रकों से अवैध वसूली
एसीबी के अफसर एएसपी चंद्रशाील व विजय सिंह ने बताया कि डीटीओ के टोल पर ट्रकों से 24 घंटे अवैध वसूली होती है। इसकी शिकायत मिली। जिसकी पुष्टि होने के बाद जयपुर के निर्देश पर ट्रैप की कार्रवाई की है। जिसमें एक इंस्पेक्टर रविंद्र भार्टी सहित गार्ड व दलाल को गिरफ्तार किया है। जिनसे करीब 12 लाख रुपए बरादम हो गए हैं। कुछ की तलाश जारी है। जिनके नाम सर्विलांस के रिकॉर्ड से सामने आ सकते हैं।
भाग गए रेड देखते ही
एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि तड़के करीब पौने चार बजे के करीब रेड डाली गई। जिसे देखकर गार्ड भाग गए। कुछ गार्ड नींद लेते हुए मिले। एक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया। जिसके दलाल की भूमिका अहम मिली है। उसके घर से रकम मिली है। अन्य गार्ड भी अपने-अपने हिसाब से वसूली करते थे। जिन्होंने एसीबी को देखा तो भागने लगे। कुछ वसूली की रकम ही चेकपोस्ट के पास फेंक गए।




Comments
Post a Comment