बजरंग दल का संयोजक व हिस्ट्रीशीटर संजय पंडित गिरफ्तार
बजरंग दल का संयोजक व हिस्ट्रीशीटर संजय पंडित गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार, पहले से 20 मुकदमे दर्ज
अलवर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में बजरंग दल का जिला संयोजक व हिस्ट्रीशीटर संजय पंडित को गिरफ्तार किया है। जिस पर पहले से करीब 20 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल भी बरादम किया है।
अरावली विहार थाना पुलिस ने बताया कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस की असामाजिक तत्वों पर खास निगरानी है। संजय पंडित ने एक दिन पहले सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट फेसबुक पर डाली थी। जिसके बाद एएसआई राजवीर सिंह व उनकी टीम ने आरोपी संजय पंडित को गिरफ्तार किया है। जिसके मोबाइल में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट भी मिली है। आरोपी संजय अरावली विहार थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें हत्या का प्रयास, मारपीट, डकैती का प्रयास, रंगदारी सहित कई मामले शामिल हैं। जिसके खिलाफ पहला मुकदमा 2007 में अरावली विहार थाने में ही दर्ज हुआ था।
आरोपी बजरंग दल जिला संयोजक
बजरंग दल के कार्यकर्ता से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संजय पंडित बजरंग दल का जिला संयोजक भी है। जिसने सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट डाली थी।



Comments
Post a Comment