राजस्थान में भाजपा नेतृत्व परिवर्तन के मिलने लगे संकेत:विश्व सनातन संघ के जयपुर महासचिव ने किया दावा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बनेंगे राजस्थान भाजपा का मुख्यमंत्री
राजस्थान में भाजपा नेतृत्व परिवर्तन के मिलने लगे संकेत:विश्व सनातन संघ के जयपुर महासचिव ने किया दावा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बनेंगे राजस्थान भाजपा का मुख्यमंत्री
कोटकासिम कस्बे के भूतेश्वर मंदिर में नवरात्रि के उपलक्ष में पवित्र मनन दीप संस्थान के संस्थापक भास्कर भारद्वाज ने भजन कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच वेद प्रकाश शर्मा रहे, तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता एमपीएस शीला चौधरी ने की।
राणा ने कहा कि ओम बिरला मुख्यमंत्री पद के लायक हैं जबकि भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे में यह काबिलियत नहीं है। वसुंधरा राजे अगर अपनी काबिलियत दिखाती तो वह राजस्थान में पार्टी की नैया नहीं डुबोती। साथ ही राणा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा की गहलोत सरकार सनातन धर्म के खिलाफ कार्य कर रही है, इसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है आगामी विधानसभा चुनाव में यह सरकार जाने वाली है।
राणा ने राजस्थान में भाजपा नेतृत्व मैं बड़ा परिवर्तन होने का दावा किया है। विश्व सनातन संघ के महासचिव देवाराम राणा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नजदीक बताया जाता है। साथ ही राणा ने कोटकासिम में बहुत जल्दी ही योगी आदित्यनाथ का एक भव्य कार्यक्रम भी कराने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही एमपीएस और भाजपा जिला उत्तर की मंत्री शीला चौधरी ने कहा कि राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन के विचार देवाराम राणा के निजी विचार हैं। केंद्र की तरफ से अभी किसी भी प्रकार के कोई दिशानिर्देश या किसी तरह की कोई चर्चा सुनने में नहीं आई है।



Comments
Post a Comment