कम्पनियां क्यो नही देती नौकरी ? हमारी जमीन लेकर हमें ही नही देती नौकरी ?
नमस्कार दोस्तों
टपूकड़ा न्यूज़ चैनल पर आपका स्वागत है
पूरे देश मे बेरोज़गारी एक अहम समस्या है, लेकिन तिजारा विधानसभा में इतना बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया, होने के बावजूद भी, यहां लोकल कर्मचारियों को नौकरी नही मिलती, आखिर क्या है इसकी वजह, आइये जानते हैं -
स्थानीय नागरिकों के कम्पनियों पर आरोप है कि
हजारों की कम्पनियां यहां मौजूद, लेकिन लोकल लोगों को रोजगार नही देती कम्पनियां
बाहरी लोग यहां आकर नौकरी करते हैं, जिससे अपराध को बढ़ावा मिला
किसानों की जमीन लेकर, उन्हीं के बच्चों को नही दे रहे रोजगार
ऐसे कई आरोप कम्पनियों पर स्थानीय लोगों ने लगाए हैं ।
कम्पनियों ने तर्क दिया कि, स्थानीय लोग नौकरी देने के बाद, लोकल होने की वजह से, दबाव बनाते हैं, काफी बार लोकल को नौकरी दी गयी, और अभी भी दी हुई है , किंतु कुछ राजनीतिक विचारधारा के लोग, कम्पनी में जॉब करते हैं फिर वहां यूनियन बनाकर , औरों को भी भड़काते हैं, इसलिए लोकल लोगों को लेकर, काफी सतर्कता से काम करना पड़ता है ।
और वैसे भी, अगर बाहरी लोग यहां काम करने आते भी हैं, तो अप्रत्यक्ष रूप से यहां भी रोजगार ही बढ़ता है, जैसे रहने के लिए मकान, राशन आदि बाहरी लोग , यहां से ही खरीदते हैं , तो रोजगार तो यहां बढ़ा ही है ।
ऐसे में दोनों के अपने अपने तर्क सही है
देश मे बेरोजगारी खत्म करने के लिए , देश के प्रधानमंत्री ने, आत्मनिर्भर भारत का एलान किया, जिसमें युवाओ को बिना गारंटी लोन देने की सुविधा भी है ।
अगर युवा चाहें , तो लोन लेकर अपना व्यवसाय, शुरू कर सकते हैं ताकि , बेरोजगार ना रहें ।
टपूकड़ा न्यूज़ से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद
.jpeg)


Comments
Post a Comment