क्या संदीप यादव बीजेपी में जा सकते हैं ? क्या बीजेपी संदीप यादव को शामिल करेगी ?
ये सवाल सभी के मन मे हैं कि कहीं 2023 के चुनाव में हाल विधायक तिजारा संदीप यादव बीजेपी दोबारा जॉइन कर सकते हैं, ऐसा उनके समर्थकों का भी मानना है कि वो बीजेपी जॉइन करेंगे, उनके समर्थक काफी बार सोशल मीडिया पर कमेंट में लिखते हैं कि संदीप यादव 2023 के चुनाव बीजेपी से लड़ेंगे ।
इस बात पर कितना यकीन किया जाए आइये देखते हैं -
संदीप यादव ने अपनी राजनीति संघ से जुड़कर शुरू की
उनकी शुरुआती विचारधारा बीजेपी की ही है
वो बीजेपी के युवा बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके
2018 चुनाव से पहले बीजेपी ने उन्हें पद से हटाया
बीजेपी से 2018 के लिए संदीप यादव ने टिकिट मांगी किन्तु नही मिली
आखिर संदीप यादव को बीजेपी ने 2018 में टिकिट क्यों नही दी ?
बीजेपी ने थानागाजी से 2018 में गुर्जर प्रत्याशी हेमसिंह भड़ाना को टिकिट नही दी थी, इसलिए जातिगत तालमेल देखते हुए तिजारा से गुर्जर प्रत्याशी संदीप दायमा को टिकिट दी और संदीप दायमा चुनाव में तीसरे नम्बर पर रहे थे । ये चुनाव संदीप यादव ने जीता था ।
संदीप यादव ने बीजेपी से टिकट नही मिलने पर बगावत की और निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया
निर्दलीय उम्मीदवार 2018 में नामांकन रैली पोस्टर
बसपा से लड़ा चुनाव और जीते
यादव समाज की अनेक बैठकों के बाद तय किया गया कि बिना पार्टी सिम्बल चुनाव नही जीता जाएगा, इसलिए अंतिम क्षणों में बसपा से टिकिट लाये और इसी चुनाव में कांग्रेस से 3 बार के विधायक व पूर्व चिकित्सा मंत्री दुर्रू मियां को हराया ।
बसपा के टिकिट पर चुनाव जीता
नतीजों में कांग्रेस को बहुमत था इसलिए कांग्रेस की सरकार बनी और अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री बने ।
फिलहाल कांग्रेस में है
बसपा से राजस्थान के 6 विधायक थे जो सरकार को बिना शर्त समर्थन देकर सरकार में शामिल हो गए ।
काफी बार दलबदलू का आरोप भी लगा किन्तु राजनीति में नेता अपना दल बदलते रहते हैं ये आम बात है ।
हाल ही में कुछ बीजेपी नेताओं से हुई संदीप यादव की मुलाकात इसलिए लगाए जा रहे कयास ।
क्या संदीप यादव 2023 में बीजेपी में वापसी करेंगे ? क्या बीजेपी उन्हें शामिल करेगी ?
अब 2023 के चुनाव अगली साल हैं, जैसा राजस्थान में सरकार का ट्रेन्ड चल रहा है एक बार कांग्रेस एक बार बीजेपी, अगर ऐसा ही अनुमान लगाया जाए तो इस बार बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान है, इसलिए संदीप यादव के समर्थक अनुमान लगा रहे हैं कि संदीप यादव चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो जाएंगे ।
लेकिन क्या बीजेपी संदीप यादव को शामिल करेगी, ये भी देखने लायक बात है ।
ये तो समय ही बताएगा कि कौन किस और जाता है, आगे आगे देखिए होता है क्या ?


.jpeg)







Comments
Post a Comment