जूनियर असिस्टेंट सात लाख रुपए ले जाते पकड़ा:ACB काे शिकायत मिली थी तिजारा नगर पालिका EO रिश्वत राशि लेकर निकलेगा, पकड़ में आया LDC


जूनियर असिस्टेंट सात लाख रुपए ले जाते पकड़ा:ACB काे शिकायत मिली थी तिजारा नगर पालिका EO रिश्वत राशि लेकर निकलेगा, पकड़ में आया LDC

तिजारा में बुधवार शाम को एसीबी ने नगर पालिका के कनिष्ठ लिपिक को कार में साढ़े सात लाख रुपए ले जाते हुए पकड़ा है। एसीबी को शिकायत मिली थी कि नगर पालिका ईओ जगदीश खींचड़ रिश्वत का पैसा कार से लेकर निकलेगा। लेकिन, एसीबी की टीम को ईओ की जगह जूनियर असिस्टेंट सोमदत्त शर्मा मिला जिसकी कार से साढ़े 7 लाख रुपए बरादम किए हैं।


बोला प्लॉट के पैसे

एसीबी ने कार में मिली राशि के बारे में पूछा तो कनिष्ठ साहयक सोमदत्त शर्मा संतोषजन जवाब नहीं दे सका। बोला उसे प्लॉट के पैसे देने हैं। यह राशि किशनगढ़बास में प्लॉट की देनी है, लेकिन उसे भिवाड़ी के अहिंसा सर्किल के पास से पकड़ा है। मतलब कनिष्ठ सहायक यह नहीं बता सका कि प्लॉट किशनगढ़बास में लिया है तो राशि तिजारा से कहां से प्राप्त की। इस मामले की जांच जारी है। लिपिक अहिंसा सर्किल से भिवाड़ी की तरफ जा रहा था जबकि प्लॉट किशनगढ़बास में लेना बताया है। इस मामले में जांच जारी है। यह सडन सर्च है। इसलिए घर की तलाश नहीं की है।

अब जांच के बाद आरोपी

एसीबी के एएसपी विजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद आरोप तय होंगे। अभी रकम के बारे में पूछताछ की गई है। जल्दी पूरी जांच कर आगे गिरफ्तारी हो सकती है। ईओ के मामले में भी जांच चल रही है। असल में रिश्वत की राशि ले जाने के बारे में शिकायत मिली थी कि ईओ पैसो लेकर जाएंगे। लेकिन, राशि ले जाते हुए कनिष्ठ सहायक को पकड़ा गया है। जिस कार में रकम ले जाई जा रही थी वह मालाखेड़ा के आसपास की है। उसके मालिक से भी एसीबी ने बात की है।

Comments