ACB की कार्रवाई:20 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला सरपंच पति गिरफ्तार

 

ACB की कार्रवाई:20 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला सरपंच पति गिरफ्तार



बहरोड़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बसई में महिला सरपंच मीनाक्षी देवी मीणा के पति कृष्ण कुमार मीणा को घर से जयपुर की एसीबी टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ हिरासत में लिया है। एसीबी डीएसपी नीरज गुरनानी व सीआई श्रवण कुमार के नेतृत्व में सरपंच पति ने यह रिश्वत पट्टा 3 महीने पहले प्रशासन गांव के संग शिविर में पट्टा बनाया गया था। जिसे जारी करने की एवज में ली थी।

ग्राम पंचायत अटल सेवा केंद्र से डिटेन करने के बाद एसीबी सरपंच पति को लेकर निम्भोर पुलिस थाने पहुंची है। जहां कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव गुगड़िया निवासी 39 वर्षीय इंद्र यादव पुत्र जगमाल सिंह यादव से यह रिश्वत ली गई थी। पीड़ित ने बताया कि 50 साल पुराने मकान की 30 फीसदी जगह में मकान बना हुआ था। जिसकी शिकायत जयपुर ACB हेडक्वार्टर को गई। डिटेन किए गए आरोपी पूर्व सरपंच रह चुका है, दूसरी योजना में आरोपी की पत्नी सरपंच है।

पहले 8 हजार लिए वापिस कर दिए
आरोपी ने सरपंच कृष्ण कुमार मीणा ने यह कहते हुए वापिस दे दिए कि पूरी रकम पट्टा लेते समय एक साथ दे देना। उसके बाद ही पट्टा मिलेगा।

Comments