प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलवर सांसद ने की मुलाकात:जिले को 3 बड़ी सौगात देने, जल जीवन मिशन को भ्रष्टाचार मुक्त करने की मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलवर सांसद ने की मुलाकात:जिले को 3 बड़ी सौगात देने, जल जीवन मिशन को भ्रष्टाचार मुक्त करने की मांग
अलवर सांसद महंत बालकनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जिले का हालातों से अवगत कराया। सांसद ने जिले में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापना, भर्तृहरि धाम विकास और जल जीवन मिशन क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार मुक्त बनाए रखने की मांग की गई। पीएम का स्वागत भी किया।
केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग
सांसद ने बताया कि प्रदेश में एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय अजमेर में स्थापित है। जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति व अन्य आवश्यकताओं के आधार पर केंद्रीय विश्वविद्यालय की आवश्यकता है। औद्योगिक इकाइयां जिले में स्थापित होने से प्रवासी राज्यों के लोग यहां रहते हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित होने से लाखों श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा मिल सकेगी।
भर्तृहरि धाम विकास की मांग
तपोस्थली भर्तृहरि धाम की ऐतिहासिक धार्मिक मान्यता का उल्लेख करते हुए पीएम को अलवर-जयपुर वाया सरिस्का, थानागाजी होते हुए एलिवेटेड रोड बनाए जाने व भर्तृहरि धाम के विकास के अंतर्गत क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, सुलभ शौचालय बनाये जाने की मांग रखी। भर्तृहरि- पांडुपोल धाम में राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध मेले हर वर्ष आयोजित होते है। यहां समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लाखों आस्थावान लोगों को बड़ी परेशानी होती है। यदि एलिवेटेड रोड बन जाए तो स्थानीय 280 गांवों को विशेष लाभ पहुंचेगा। पर्यटन की दृष्टि से सरिस्का अभ्यारण में स्थापित बाघ परियोजना और पर्यटन केंद्रों को भी अभूतपूर्व लाभ मिलेगा।
जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मुक्त क्रियान्वयन कि मांग
जिले में तेजी से गिरते भू-जल स्तर और पेयजल संकट के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जनता त्राहि-त्राहि करने पर मजबूर है। वहीं जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वयन होने वाली योजनाएं स्थानीय राज्य सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और उदासीनता के चलते अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रही है।
केंद्र के द्वारा संचालित हर घर नल जल योजना अंतिम लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रही। जनता को पेयजल उपलब्ध नहीं रहा है। अतः भ्रष्टाचार मुक्त क्रियान्वयन के लिए केंद्र के द्वारा आवश्यक उचित दिशा निर्देश जारी किए जाएं। जिससे जल जीवन मिशन से छूट रहे गांवो को योजना का लाभ मिल सके। जिससे गर्मी के मौसम में पेयजल की चल रही किल्लत से आमजन को बड़ी राहत मिल जाए।



Comments
Post a Comment