कांग्रेस से 2023 के लिए क्या दुर्रू मिया ही होंगे प्रत्याशी ?

 विधानसभा तिजारा के लिए, कांग्रेस पार्टी से, 2023 के चुनावों के लिए, क्या दुर्रू मियां ही विकल्प है ?

दुर्रु मियां - तीन बार के पूर्व विधायक, व् राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रह चुके दुर्रु मियां, सबसे मुख्य प्रत्याशी हैं , तिजारा से लगातार दो बार के विधायक भी रह चुके हैं, किन्तु पिछले दो चुनावों में, 2013 में तीसरे नम्बर पर रहे थे, तब कयास लगाया जा रहा था की, उम्र के लिहाज से वो अब  2018 का चुनाव  नहीं लड़ेंगे, किसी अन्य को मौका दिया जा सकता है ।  किन्तु कांग्रेस पार्टी ने उन्ही पर अपना भरोसा जताया, और उनको टिकिट देकर मैदान में उतारा । 2018 के चुनाव में वो दुसरे नम्बर पर रहे, और बसपा के उम्मीदवार संदीप यादव से हारे । 2018 के चुनाव के बाद दुर्रु मियां लोगों के बीच काफी कम आये इसलिए लोगों में थोडा कम उत्साह है  । हाल ही में एक ऑडियो वायरल, होने के बाद, उनपर जातिगत और हिन्दू मुस्लिम विचारधारा, को लेकर भी काफी आरोप लगे ।

राज्य और केंद्र में, अच्छी पकड़ रखने वाले, दुर्रू मियां को, क्या कोई और जिम्मेदारी दी जा सकती है ?

देखना होगा, कि क्या कांग्रेस पार्टी, किसी अन्य चेहरे को 2023 में, मैदान में उतारती है, या फिर दुर्रू मियां को ही, एक बार पुनः मौका देती है ।
आगे आगे देखिए होता है क्या ।

टपूकड़ा न्यूज़ से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद ।

Comments