क्या बीजेपी मामन सिंह पर 2023 में भी भरोसा जताएगी ?
मास्टर मामन सिंह यादव, पूर्व विधायक तिजारा, सन 2013 से 2018 तक
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में , मामन सिंह को बीजेपी की ओर से प्रत्याशी बनाया गया था ।
उस समय मोदी लहर भी थी, इसी वजह से मामन सिंह को रिकॉर्ड वोट हासिल हुए ।
इस चुनाव में उन्हें कुल 69278 वोट मिले, जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड है ।
इस चुनाव में उन्होंने बसपा के उम्मीदवार, फ़ज़ल हुसैन को 37994 वोटों से हराया था ।
मामन सिंह ने राजनीति में आने के लिए अपनी सरकारी अध्यापक की नौकरी तक दांव पर लगा दी थी ।
मामन सिंह, काफी समय से RSS से जुड़े हुए हैं ।
मामन सिंह, तिजारा विधानसभा से, बीजेपी के लिए एक प्रबल उम्मीदवार हैं ।
बेदाग छवि,
ईमानदार नेता,
समाज से मिलकर चलने वाले,
सभी छोटे बड़ों का सम्मान करने वाले,
सभी वर्गों में, सामंजस्य बिठाने वाले नेताओ में शुमार हैं ।
तिजारा विधानसभा, यादव बाहुल्य है , इसलिए जातिगत दृष्टिकोण से देखा जाए तो मामन सिंह यादव प्रबल दावेदार हैं ।
जानकारों का कहना है कि , 2018 के चुनाव में भी मामन सिंह को टिकिट मिलने वाली थी किन्तु, थानागाजी से हेम सिंह भड़ाना का टिकिट काटकर, गुर्जर प्रत्याशी भिवाड़ी से बनाया गया इसलिए मामन सिंह को टिकिट नही दी गयी ।
अब देखने वाली बात ये है कि, पार्टियां कब तक जातिवाद के नाम पर उचित प्रत्याशी को टिकिट नही देती है ।
आगे आगे देखिए होता है क्या
टपूकड़ा न्यूज़ से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद ।
.jpg)


Comments
Post a Comment