कोऑपरेटिव सोसायटी के व्यवस्थापक से लूट का खुलासा:तीन राउंड फायरिंग कर छीन ले गए थे 10 लाख रुपए, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 देशी कट्टे व नकदी बरामद
कोऑपरेटिव सोसायटी के व्यवस्थापक से लूट का खुलासा:तीन राउंड फायरिंग कर छीन ले गए थे 10 लाख रुपए, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 देशी कट्टे व नकदी बरामद
भिवाड़ी पुलिस जिला के अंतर्गत कोटकासिम थाना क्षेत्र के बिलाहेड़ी गांव में गत शुक्रवार देर शाम 7 बजे कोऑपरेटिव सोसायटी के व्यवस्थापक दयाराम यादव के साथ फायरिंग कर हुई 10 लाख रुपए की लूट के मामले का भिवाड़ी पुलिस ने खुलासा किया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भिवाड़ी डीएसटी टीम प्रथम को जांच के लिए लगाया और डीएसटी टीम प्रभारी मुकेश कुमार ने 3 दिन कोटकासिम क्षेत्र में छानबीन करते हुए मामले में आरोपी भगाना गांव के रहने वाले प्रवीण उर्फ अलबादी (19) पुत्र राजेश जाट,राहुल दूधिया (19) पुत्र रणसिंह जाट व सुनील उर्फ नीता (25) पुत्र सुंदर लाल जाट को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि गत शुक्रवार को भगाना गांव में कोऑपरेटिव सोसाइटी में कार्यरत सेक्रेटरी दयाराम यादव सोसाइटी को बंद कर अपने घर बिलाहेडी आ रहे थे। उनके पास कोऑपरेटिव सोसायटी का 10 लाख रुपए नगद था जिसे दूसरे दिन बैंक में जमा कराना था। बिलाहेड़ी गांव के पास ही तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी के आगे बाइक लगाकर उन पर तीन राउंड फायर की और उनके पास रखा 10 लाख रुपए का कैश छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर राजस्थान के सभी पुलिस नाको सहित हरियाणा में नाकाबंदी कराई एवं आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे।
नकदी व जिंदा कारतूस बरामद
इनके साथ ही अन्य दो आरोपी फरार चल रहे थे उनको भी दस्तयाब कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी प्रवीण उर्फ अलबादी से ढाई लाख रुपए नगद व एक देसी कट्टा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया तो वही राहुल दूधिया से ₹275000 नगद व एक देसी कट्टा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित एक मोटरसाइकिल जप्त की इसी तरह आरोपी सुनील उर्फ नीटा से ढाई लाख रुपए नगद प्राप्त किए तथा एक अन्य आरोपी से ₹225000 बरामद किए हैं।
आरोपियों के खिलाफ कई थानों में हैं मामले दर्ज
इनमें से राहुल दूधिया पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड है इसने ही सेक्रेटरी दयाराम यादव की गत 15 दिनों से रेकी कराई और अपने साथी प्रवीण व सुनील के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कोटकासिम सहित अन्य थानों में लूटपाट व अन्य आपराधिक मामले दर्ज है।



Comments
Post a Comment