राशन कार्ड कैसे चेक करें ll आपका राशन कोई और तो नहीं ले रहा ll How to check Ration Card Online

दोस्तों हम आपको आज आपके राशन कार्ड के बारे में ऐसी जानकारी देंगे जो शायद पहले आपको आजतक नहीं पता थी l

इस तरीके से आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस तो जान ही पाएंगे साथ ही ये भी जान पाएंगे कि सरकार द्वारा जो समय समय पर राशन दिया जाता है वो आप तक सही पहुँच पा रहा है या नहीं l

सरकार के द्वारा जो भी राशन दिया जाता है उसका ऑनलाइन रिकॉर्ड होता है आप जब भी जिस भी समय राशन लेते हैं उसका रिकॉर्ड ऑनलाइन आ जाता है , जितना राशन आपको सरकार की ओर से दिया जाता है उसका सम्पूर्ण रिकॉर्ड ऑनलाइन खाद्य सुरक्षा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रहता है इसलिए आप अब स्वयं ये चेक कर सकते हैं कि आपको जो राशन दिया गया है और जो राशन आपको मिलना चाहिए था उसमे कोई अंतर तो नहीं है और ये भी पता कर सकते हैं कि आपको कब कब और कितना राशन दिया गया है , तो आइये जानते हैं आपके राशन की हिस्ट्री -

राशन कार्ड की हिस्ट्री जानने के लिए आपको 3← स्टेप फॉलो करने होंगे -

1 स्टेप - सबसे पहले आप अपने मोबाइल या PC के ब्राउज़र में सरकार की वेबसाइट ओपन करें

खाद्य सुरक्षा राजस्थान - राशन कार्ड विवरण के लिए क्लिक करें

वेबसाइट का व्यू


स्टेप 2 - वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद आप को स्क्रॉल करके निचे आना है और दायीं तरफ लिखा हुआ राशन कार्ड विवरण पर क्लिक करना है 




स्टेप 3 - राशन कार्ड विवरण पर क्लिक करने के बाद आपके सामने ये विंडो ओपन हो जाएगी जिसमे आपको अपना जिला - अलवर चुनना है, राशन कार्ड संख्या याद हो तो वो लिखना है अगर नहीं हो तो कोई बात नहीं अपना नाम अपने पिता का नाम डालकर भी आप जानकारी ले सकते हैं, क्षेत्र के प्रकार में ग्रामीण चुनें, ब्लॉक में तिजारा चुने, पंचायत में टपूकड़ा चुने, गाँव में टपूकड़ा चुने और नीचे खोजें बटन पर क्लिक करें l



आपका राशन कार्ड आपके सामने ओपन हो जायेगा , आपके राशन का विवरण नीचे स्क्रॉल करके देखना होगा, जब जब आपने राशन लिया है उसका विवरण आपके सामने होगा l

ये एक महत्वपूर्ण जानकारी है जो आपको पता होना चाहिए इसलिए आपको बताई जा रही है l

जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट जरुर करें और इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें l

राजस्थान के किसी भी जिले की किसी भी गाँव की राशन कार्ड की जानकारी आप यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं l



Comments