IPL Point table: बैंगलोर की जीत के बाद अंक तालिका में हुआ बदलाव, टाप पर है विस्फोटक कप्तान की टीम

 

IPL Point table: बैंगलोर की जीत के बाद अंक तालिका में हुआ बदलाव, टाप पर है विस्फोटक कप्तान की टीम

अंक तालिका में अब टीम के फैंस की दिलचस्पी बढ़ रही है क्योंकि इस बार मुकाबला 8 नहीं बल्कि 10 टीमों के बीच है। बुधवार को बैंगलोर और कोलकाता की टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच के बाद अंक तालिका में बदलाव हुए।

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अब सभी टीमें एक एक मैच खेल चुकी है। अंक तालिका में अब टीम के फैंस की दिलचस्पी बढ़ रही है क्योंकि इस बार मुकाबला 8 नहीं बल्कि 10 टीमों के बीच है। बुधवार को बैंगलोर और कोलकाता की टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच के बाद अंक तालिका में बदलाव हुए।

बैंगलोर ने शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता को टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में महज 128 रन के स्कोर पर रोका। लक्ष्य आसान दिख रहा था लेकिन कोलकाता के गेंदबाजों ने इसे मुश्किल बना दिया। 19.2 ओवर में टीम ने 7 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के बाद टीम को दो मैच के बाद पहला अंक मिला और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई।

इस वक्त अंक तालिका में पहले स्थान पर विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रायल्स है। पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम ने 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था और 61 रन से जीत हासिल करने में कामयाबी पाई थी। इस जीत की वजह से टीम का नेट रन रेट बहुत ही शानदार हो गया और वह एक जीत हासिल करने वाली बाकी टीमों से उपर पहुंच गई।

Comments