Breaking News : IPL 2022 से पहले धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, ये धाकड़ खिलाड़ी बना नया कैप्टन


 चेन्नई सपुर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक हैं. उसने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. महेंद्र सिंह धोनी की करिश्माई कप्तानी में इस टीम ने नई ऊंचाइयां हासिल की. अब धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले सीएसके टीम की कप्तानी छोड़ दी है. उनकी जगह एक स्टार खिलाड़ी को कैप्टन बनाया गया है. 

ये खिलाड़ी बना सीएसके का नया कप्तान 

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है. उनके फैंस के लिए ये किसी सदमे से कम नहीं है. धोनी की जगह स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इसकी जानकारी दी. धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे. बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले जडेजा चेन्नई द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे. उन्हें चेन्नई ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. जबकि एमएस धोनी को टीम ने 12 करोड़ रुपये चुकाए थे.




Comments