राजू यादव ।। जन आवाज यात्रा के जरिये की राजनीति में पुनः शुरुआत


राजू यादव जो कि युवा व किसान नेता हैं, हाल ही में 21 फरवरी से जन आवाज यात्रा के जरिये चुनावी मैदान में आ गए हैं और लोगों से सम्पर्क बनाना शुरू कर दिया है । रेखा यादव (पूर्व जिला प्रमुख अलवर) के पति राजू यादव काफी समय बाद एक्टिव हुए हैं और अपनी एक वीडियो में भी उन्होंने बताया कि तिजारा विधानसभा में विधायक के साथ मिलकर हो रही धांधली की वजह से किस तरह भ्रष्टाचार हो रहा है, भिवाड़ी क्षेत्र में कैसे अपराध पनप रहे हैं जिसका कोई भी जिम्मेदारी नही ले रहा है, इन सभी से वो आहत हैं । जन आवाज यात्रा के जरिये की गई शुरुआत देखते हैं राजू यादव को कहां ले जाती है ।

Comments