BJP : तिजारा विधानसभा के लिए मा. मामन सिंह को मिल सकती है प्राथमिकता


राजस्थान में मुख्यमंत्री ट्रेंड को देखते हुए एक बार कांग्रेस एक बार बीजेपी ऐसा चलता आया है इसलिए इस बार बीजेपी की जीत का अनुमान लगाकर अनेक नेता बीजेपी की टिकिट के लिए प्रयास कर रहे हैं ।


राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाले हैं इसके लिए सभी राजनैतिक दलों के साथ साथ प्रत्याशियों ने भी कमर कस ली है, सभी प्रत्याशी अपना अपना दम दिखाने में लगें हैं और आलाकमान का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं ।


तिजारा विधानसभा के लिए बीजेपी में फिलहाल दो प्रमुख चेहरे हैं जिन्हें टिकिट मिलने के चान्सेस हैं 

पूर्व विधायक मामन सिंह यादव और पूर्व प्रत्याशी संदीप दायमा

दोनों प्रत्याशी अपनी अपनी क्षमता में कम नही है किंतु मामन सिंह को इसमें प्राथमिकता मिल सकती है, जिसकी पहली वजह ये है कि पार्टी हमेशा जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर ही टिकिट बांटती है इसलिए यादव बाहुल्य क्षेत्र की वजह से पार्टी को यादव चेहरा ही देखना होगा ताकि जातीय समीकरण की वजह से चुनाव जीतने में आसानी रहे दूसरी वजह पिछले चुनाव में संदीप दायमा का तीसरे नम्बर पर होना हो सकता है ।

बीजेपी को पिछले चुनाव में संदीप यादव ने को टिकिट नही दी थी जबकि संदीप यादव बीजेपी के प्रमुख युवा नेता थे, और पार्टी से नाराज होकर उन्होंने बसपा से टिकिट लिया और फिर जीत भी ।


इसी से सबक लेकर हो सकता है कि इस चुनाव में पार्टी कोई यादव चहरा ही सामने लाये ।


संदीप दायमा को लेकर भी पार्टी को कुछ विचार जरूर करना होगा क्योंकि संदीप दायमा भी बीजेपी के प्रमुख युवा नेताओं में गिने जाते हैं ।


दोनों के चेहरे महत्त्वपूर्ण हैं और इनके अलावा अनेक नेता और भी बीजेपी के पोस्टर लगा कर अपना अपना दावा कर रहे हैं ।



Comments