पंजाब के बाद अब AAP की नज़र राजस्थान पर ।। 26-27 मार्च को मेगा शो

 


पंजाब में रिकॉर्ड बहुमत के साथ आई आम आदमी पार्टी की नज़र अब अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों पर है ।


राजस्थान में 26-27 मार्च को पार्टी विजयोत्सव नाम से मेगा शो कर रही है जिससे अपनी सदस्यता अभियान चलाएगी और राजस्थान चुनाव के लिए प्रचार प्रसार शुरू करेगी ।

इस कार्यक्रम में नए नए पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके पदभार सौंपे जाएंगे ।


जिस प्रकार आम आदमी पार्टी ने पंजाब में प्रदर्शन किया उससे पार्टी  का राजस्थान में चुनावी बिगुल बजाना अन्य पार्टियों के लिए चिंता का विषय हो सकता है ।

Comments