मार्च में 42 डिग्री तापमान, बीकानेर में टूटा रिकॉर्ड:5 जिलों में हीट वेव का असर, पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं से अब राहत मिलेगी

 

मार्च में 42 डिग्री तापमान, बीकानेर में टूटा रिकॉर्ड:5 जिलों में हीट वेव का असर, पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं से अब राहत मिलेगी


होली के बाद गर्मी के तेवर सख्त होने लगे हैं। हीट वेव और तेज होती धूप का असर तापमान पर भी साफ दिखने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। वहीं बीकानेर में कल का दिन पिछले तीन साल में मार्च महीने का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज से कम तीव्रता का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिससे हवाओं की दिशा बदलेगी और लू से राहत मिलेगी।

हीटवेव ने बढ़ाई परेशानी
राजस्थान के बाड़मेर, जालोर, सिरोही, फलौदी समेत कई जगह गर्म हवा चल रही है। वहीं बीकानेर में कल दिन का पारा बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो 2018 के बाद मार्च महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 31 मार्च 2018 को पारा 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

बीकानेर के अलावा शुक्रवार को बाड़मेर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जैसलमेर, फलौदी में भी कल दिन का पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम के इस बदलाव का असर अब दिन में मार्केट में भी दिखने लगा है। दोपहर 12 बजे शाम 4 बजे तक लोगों की आवाजाही भी सामान्य दिनों के मुकाबले थोड़ी कम होने लगी है। वहीं, बाजार में अब ठंडे उत्पाद, पेय पदार्थो की भी डिमांड बढ़ गई है।

कल से मिल सकती है राहत
इधर, दिन के तापमान में भले ही ज्यादा बदलाव नहीं हुआ हो, लेकिन रात के तापमान में मामूली गिरावट हुई है। अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, उदयपुर, धौलपुर, बारां, हनुमानगढ़, अलवर, करौली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं से थोड़ी राहत मिलेगी। 20 मार्च के बाद अगले एक-दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

प्रदेश के शहरों में आज तापमान

शहरअधिकतम (18 मार्च)न्यूनतम
अजमेर39.919.7
भीलवाड़ा38.416.2
अलवर36.219.8
जयपुर38.223..6
पिलानी4020.4
सीकर3821
कोटा3822
बूंदी38.220
उदयपुर38.617.4
बाड़मेर43.225.2
पाली4023
जैसलमेर42.220.8
जोधपुर4120.5
बीकानेर4223.2
चूरू41.821
गंगानगर39.821.5
धौलपुर36.919.9
नागौर40.721
टोंक40.223
बारां38.517.8
चित्तौड़गढ़3913.9
डूंगरपुर42.523
हनुमानगढ़36.219.3
जालौर41.723.9
सिरोही4122.9
करौली37.818.7
बांसवाड़ा42.724.3
फलौदी42.825.2

Comments