तिजारा विधानसभा चुनाव 2023 ।। बीजेपी ।। कांग्रेस ।। आम आदमी पार्टी ।।
तिजारा विधानसभा के चुनाव हमेशा से अपने ही लिहाज से बहुत ही ज्यादा रोचक और कांटे के रहे हैं ।
2003 व 2008 के चुनावों में लगातार कांग्रेस के एमामुदीन अहमद उर्फ दुर्रू मियां जीते ।
2008 का चुनाव जीतने के बाद दुर्रू मियां को चिकित्सा मंत्री भी बनाया गया किन्तु 2013 का चुनाव मोदी लहर की वजह से एक तरफा रहा और बीजेपी के उम्मीदवार मा. मामन सिंह एक तरफा जीते, 2018 का चुनाव भी बड़ा रोचक रहा जिसमे उस समय के बीजेपी के युवा नेता संदीप यादव को टिकिट नही दी गयी जिससे नाराज होकर संदीप यादव ने निर्दलीय अपना पर्चा भर दिया लेकिन अंतिम समय मे बसपा से टिकिट लेकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव ना लड़कर बसपा से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के दुर्रू मियां को हराया ।
2018 के चुनाव में बीजेपी ने अपने तत्कालीन विधायक और रिकॉर्ड जीत के विधायक मामन सिंह को भी टिकिट नही देकर बीजेपी के युवा नेता व भिवाड़ी नगर परिषद के सभापति संदीप दायमा को टिकिट दिया लेकिन संदीप दायमा तीसरे नम्बर पर रहे ।
2018 का चुनाव जीतकर संदीप यादव विधायक बने और बिना शर्त कांग्रेस सरकार का समर्थन कर सरकार में शामिल हुए ।
संदीप यादव बीजेपी से निर्दलीय और फिर बसपा से कांग्रेस सरकार में हिस्सेदारी कर रहे हैं ।
अब देखने वाली बात ये है कि कांग्रेस के प्रत्याशी दुर्रू मियां को संदीप यादव ने हराया, फिर भी अपनी विधायकी से सरकार से सारे काम करवा रहे हैं और गहलोत सरकार के निकट भी माने जा रहे हैं, इसलिए ऐसा प्रतीत होता है कि चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, वहीं बीजेपी के पास अब पूर्व के आधार पर 2 विकल्प हैं मामन सिंह और संदीप दायमा ।
बड़ा ही रोचक मुकाबला है, आगे आगे देखिए होता है क्या ।
आपसे भी एक गुज़ारिश है पार्टी नही नेता को देखें, पार्टियां बदलती रहती हैं लोग वहीं रहते हैं ।
सोच विचार कर वोट करें
लालच में ना आएं
वोट जरूर करें
.jpeg)


Comments
Post a Comment