कौन होगा 2023 में कांग्रेस से चेहरा ll दुर्रु मियां ll राजू यादव ll या कोई अन्य
विधानसभा तिजारा के लिए कांग्रेस पार्टी से 2023 के चुनावों के लिए मुख्य रूप से दो चेहरे सामने हैं l
1. दुर्रु मियां
2. राजू यादव
दुर्रु मियां - तीन बार के पूर्व विधायक व् राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रह चुके दुर्रु मियां सबसे मुख्य प्रत्याशी हैं , तिजारा से लगातार दो बार के विधायक भी रह चुके हैं, किन्तु पिछले दो चुनावों में 2013 में तीसरे नम्बर पर रहे थे तब कयास लगाया जा रहा था की उम्र के लिहाज से वो अब 2018 का चुनाव अब वो नहीं लड़ेंगे किसी अन्य को मौका दिया जा सकता है l किन्तु कांग्रेस पार्टी ने उन्ही पर अपना भरोसा जताया और उनको टिकिट देकर मैदान में उतारा l 2018 के चुनाव में वो दुसरे नम्बर पर रहे और बसपा के उम्मीदवार संदीप यादव से हारे, संदीप यादव फ़िलहाल राजस्थान सरकार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, तिजारा के लिए उन्होंने काफी घोशनाएँ भी कराई और उनको पूरा भी कराया, फ़िलहाल जनता के मनपसन्द विधायक भी बने हुए हैं l इसलिए देखना होगा कि कांग्रेस फ़िलहाल क्या एक्शन लेती है l 2018 के चुनाव के बाद दुर्रु मियां लोगों के बीच काफी कम आये इसलिए लोगों में थोडा कम उत्साह है उनको लेकर l हाल ही में एक ऑडियो वायरल होने के बाद उनपर जातिगत और हिन्दू मुस्लिम विचारधारा को लेकर भी काफी आरोप लगे l
राजू यादव - युवा नेता राजू यादव काफी एक्टिव नेता हैं, लोगों के बीच रहने वाले मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं, काफी कम उम्र में ही इन्होने अपना राजनैतिक कैरियर शुरू कर लिया था l कांग्रेस की टिकिट से उनकी पत्नी रेखा यादव अलवर से जिला प्रमुख भी रह चुकी हैं l जिला प्रमुख रहते हुए कुछ सुस्त दिखे राजू यादव इस साल के शुरू से ही काफी एक्टिव हो गये हैं l जन आवाज यात्रा के नाम से उन्होंने अपना चुनावी प्रचार प्रारम्भ कर दिया है और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानकर उनका संधान करने का प्रयास कर रहे हैं l कांग्रेस के सामने संदीप यादव के सामने अगर किसी युवा नेता का चेहरा दिखाई देगा तो वो राजू यादव का हो सकता है l
सामान्य सीट होने की वजह से और यादव और मेवात बाहुल्य होने की वजह से पार्टियाँ भी किसी यादव या मुस्लिम कैंडिडेट को ही अपना प्रत्याशी बनाती है l
यही वजह रही की पिछले चुनाव में बीजेपी ने वर्तमान विधायक मामन सिंह (2013 के तिजारा विधानसभा से रिकॉर्ड जीते) का टिकिट काटकर संदीप दायमा को टिकिट दी किन्तु जातिगत समीकरण नहीं बैठने की वजह से वो तीसरे नम्बर पर रहे l


Comments
Post a Comment