2 मिनट में ईको वैन का साइलेंसर चोरी:साइलेंसर के भीतर सोने से भी महंगी धातु पैलेडियम होती है, 1 साइलेंसर की कीमत करीब 57 हजार से ज्यादा
2 मिनट में ईको वैन का साइलेंसर चोरी:साइलेंसर के भीतर सोने से भी महंगी धातु पैलेडियम होती है, 1 साइलेंसर की कीमत करीब 57 हजार से ज्यादा
अलवर शहर के कोतवाली क्षेत्र में बीती रात को एक बैंक के बाहर खड़ी ईको कार का साइलेंसर चोरी हो गया। चोरी करते हुए का सीसीटीवी भी सामने आ गया। चोर ने मुश्किल से 2 मिनट में ही साइलेंसर काटकर ले गया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि साइलेंसर चोरी की घटना 26 मार्च की है। चोर ने रात्रि को करीब ढाई बजे के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर सीसीटीवी में अकेला ही नजर आ रहा है। जो ईको कार के नीचे घुसा। वहां से साइलेंसर को काटकर ले गया। साइलेंसर काटने में करीब 2 मिनट का ही समय लिया। इस मामले में पुलिस जांच में लगी है।
साइलेंसर में सोने से मंहगी धातु
ईको वैन के नए साइलेंसर की कीमत करीब 57 हजार है। साइलेंसर में सोने से भी कीमती मेटल डस्ट होती है। साइलेंसर में कैटेलिटिक कन्वर्टर लगा होता है। जो कि प्लेटिनम ग्रुप ऑफ मेटल्स का बना होता है। प्लेटिनम, पैलेडियम और रोडियम को संयुक्त तौर पर PGM कहा जाता है। इनकी कीमत सोने से भी अधिक होती है।
कई बार चोरी हो चुके साइलेंसर
इस तरह की कार के साइलेंसर चोरी की घटनाएं पूरे देश में होती हैं। अलवर जिले में पिछले 4 साल से साइलेंसर की चोरी की घटनाएं बढ़ी है। जिसके पीछे यही कारण है कि इसके अंदर की धातु की कीमत अधिक होती है। चोरों को अच्छा खासा पैसा मिल जाता है। गुजरात में एक बार बड़ी संख्या में एक साथ सैकड़ों कारों के साइलेंसर चोरी हो चुके हैं।
.jpeg)


Comments
Post a Comment