दरिंदे ने 15 साल की बालिका से कोचिंग में किया बलात्कार, पीडि़ता की तबीयत बिगड़ी, आरोपी फरार


दरिंदे ने 15 साल की बालिका से कोचिंग में किया बलात्कार, पीडि़ता की तबीयत बिगड़ी, आरोपी फरार

कोचिंग के कमरे में उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। गुरुवार देर शाम पीडि़ता की तबीयत बिगड़ गई।

अलवर. शहर के निकट स्थित एक गांव में नाबालिग बलात्कार पीडि़ता को तबीयत बिगडऩे पर सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बलात्कार के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने शुक्रवार को कई ठिकानों पर दबिशें दी, लेकिन आरोपियों के बारे में सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि शहर के निकट स्थित एक थाना इलाके के एक व्यक्ति गुरुवार को एफआइआर दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री बुधवार रात वह करीब 10 बजे घर से लापता हो गई थी, तलाशने पर वह गांव स्थित एक कोचिंग सेंटर पर नग्नावस्था में मिली।
Rape With Minor Girl In Coaching In Alwar


आरोपी ने उसकी पुत्री की अश्लील वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर बुधवार रात फोन कर बुलाया और कोचिंग के कमरे में उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। गुरुवार देर शाम पीडि़ता की तबीयत बिगड़ गई। जिस पर उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई है। पुलिस टीमों ने शुक्रवार को कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी .



Comments