भिवाड़ी में विरोध प्रदर्शन:1 अप्रैल को विद्युत निगम के सभी कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत सप्लाई रहेगी बंद

 

भिवाड़ी में विरोध प्रदर्शन:1 अप्रैल को विद्युत निगम के सभी कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत सप्लाई रहेगी बन्द


भिवाड़ी विद्युत निगम के सहायक अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि तीन दिवस बीत जाने पर भी अभी तक पुलिस प्रशासन ने दोषी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके विरोध में पावर इंजिनियर एसोशिएशन जयपुर व विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने टूलडाउन का निर्णय लिया है।

इसमें खंड भिवाड़ी के अधीनस्थ सतर्कता, एचटीएम टपुकडा, प्रसारण निगम व मीटर्स विंग के अभियंता और समस्त स्टाफ रिको चौक पर काम बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद बाड़ी विधायक का पुतला दहन किया जाएगा।


जानलेवा हमले के बाद सभी विद्युत कर्मियों में रोष व्याप है। धरना प्रदर्शन के दौरान हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।


भीषण गर्मी का मौसम चालू हो चुका है ऐसे में विद्युत कर्मियों की हड़ताल आने वाले गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को परेशानी देने वाला हो सकती हैं। 


हमले में घायल हुए हर्सधिपती सहायक अभियंता का उपचार एसएमएस अस्पताल जयपुर में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Comments