स्कूल बस में आग:स्कूली बच्चों को लेने से कुछ मिनट पहले शॉर्ट सर्किट से आग लगी

 अलवर शहर में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। मामला अलवर शहर के मूंगस्का के निकट राइट स्टेप पब्लिक स्कूल की बस का है। बस स्कूल के पास खाली प्लॉट में खड़ी थी। बस ड्राइवर ने जैसे से स्टार्ट करने को चाबी लगाई। शॉर्ट सर्किट से बस में आग लग गई। मौके पर पानी के टैंकर से आग पर काबू पा लिया गया। बच्चों के बस में बैठने से पहले आग लगी। वरना घटना बड़ी हो सकती थी।

बस के मालिक अनीश ने बताया कि राइट स्टेप पब्लिक स्कूल में उनकी बस लगी है। बुधवार करीब साढ़े 11 बजे खाली प्लॉट में बस खड़ी थी। मूंगस्का में स्कूल के बच्चों को वापस घर छोड़ने के लिए बस ड्राइवर बस को स्टार्ट करने आया। उसने जैसे ही चाबी लगाई। अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और बस में आग लग गई। बस का ऊपरी बॉडी का काफी हिस्सा जल गया। लेकिन मौके पर एक पानी का टैंकर खड़ा था। उससे तुरंत आग को बुझाया गया। कुछ देर बाद में दमकल भी पहुंच गई। तब पूरी आग पर काबू पाया गया।

बच्चों के बैठने से पहले आग
शुक्र यह रहा कि आग बच्चों के बस में बैठने से पहले ही लग गई। जिसके कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। कुछ मिनट बाद में सब में आग लग जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। असल में जहां बस खड़ी थी उससे कुछ ही मीटर की दूरी पर स्कूल है। वहीं से बच्चों को लेना था। लेकिन उससे पहले आग लग गई।

Comments