कोटकासिम में एसीबी की कार्रवाई:एक प्राचार्य सहित दो व्याख्याताओं को किया ट्रैप, बिल पास करने की एवज में मांग रहे पैसे

 

कोटकासिम में एसीबी की कार्रवाई:एक प्राचार्य सहित दो व्याख्याताओं को किया ट्रैप, बिल पास करने की एवज में मांग रहे पैसे




कोटकासिम उपखंड क्षेत्र के बीबीरानी में संचालित राजकीय पीजी महाविद्यालय में एसीबी ने एक बड़ी कार्रवाई की। जिसमें 3 व्याख्याताओं को ट्रैप करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि बिल पास करने की एवज में ₹15000 की रिश्वत मांगी गई थी, जिस पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए इनको रंगे हाथों दबोच लिया। मंगलवार को दोपहर बाद शुरू हुई एसीबी की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीबीरानी के पीजी महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य एसएन बैरवा, व्याख्याता दीपक महलावत और रमेश चंद शर्मा को एसीबी की टीम ने ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इन्होंने बिल पास करने की एवज में यह राशि मांगी थी। साथ ही अन्य मामलों से जुड़े कागजों को भी एसीबी टीम खंगालने में लगी हुई है। मामले की पूरी जानकारी टीम की कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद ही मिलने की संभावना है, एसीबी टीम की कार्रवाई देर शाम तक चलने की बात बताई जा रही है।

Comments