वीडियो : राजस्थान में आप पार्टी ने किसी कमर, राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा का जयपुर दौरा
आम आदमी पार्टी की पंजाब जीत के बाद राजस्थान फतह करने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं, इसी सिलसिले में राजस्थान के प्रभारी विनय मिश्रा का जयपुर दौरा हुआ, दिल्ली के द्वारका से विधायक विनय मिश्रा संगठन के विस्तार के लिए जयपुर आये हुए हैं ।
उन्होंने कहा कि पंजाब की तरह राजस्थान में भी चौकाने वाले नतीजे होंगे ।
विनय मिश्रा ने कहा कि अब हमें खुशी है कि केजरीवाल जी के पथ पर बाकी पार्टियां भी काम करने लगी है, आज हर किसी पार्टी के लिए बेरोजगरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली आदि अहम मुद्दों पर चुनाव लड़ा जा रहा है जबकि पहले जाति धर्म सम्प्रदाय के ऊपर लड़ा जाता था ।
आप पार्टी ने राजस्थान में अपनी सभी कार्यकारिणियों को भंग कर दिया है और पुनर्गठन की तैयारियां जोरों पर हैं ।
विनय मिश्रा ने कहा कि अच्छी छवि वाले कोई भी व्यक्ति, संस्था हमसे जुड़ेंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे ।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता अरविंद केजरीवाल पर भरोसा करती है और वर्तमान सरपंच, पार्षद, विधायक भी आप पार्टी से सम्पर्क में हैं जिनमे से अच्छी छवि वाले नेताओं का आप पार्टी में स्वागत करेंगे ।
.jpeg)
Comments
Post a Comment