कालू महाजन ll तिजारा विधानसभा ll प्रधान ll कांग्रेस, बीजेपी, बसपा ll
कालू महाजन
बसपा से प्रधान बन बीजेपी ज्वाइन की, 2013 के विस चुनाव के लिए बीजेपी से टिकिट माँगा लेकिन नहीं मिला तो निर्दलीय खड़े हुए , इस चुनाव में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (गदर फेम) को भी रोड शो के लिए बुलाया , किन्तु उन्हें केवल 1591 वोट मिले थे l इस चुनाव में बीजेपी ने मामन सिंह को टिकिट दिया था जिन्हें रिकॉर्ड वोटों के साथ बीजेपी की टिकिट पर जीत हासिल हुई थी l
2018 के विस चुनावों में भी एक्टिव दिखे किन्तु चुनाव नहीं लड़ा l
हाल ही में उन्होंने अपनी माता जी उर्मिला गोयल को कांग्रेस की टिकिट से तिजारा से एमपीएस का चुनाव लड़ाया किन्तु कुछ वोटों से बीजेपी की उम्मीदवार नेहा गोयल से हार गये l
कालू महाजन की शख्सियत ऐसी है कि वो हर किसी पार्टी से बनाकर चलते हैं, लगभग सभी राजनैतिक पार्टियों में उनके संपर्क काफी अच्छे हैं और यही उन्हें औरों से अलग करता है l
फिलहाल उन्होंने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल की एक फोटो शेयर की है जिससे ये कयास लगाया जा रहा है कि 2023 के चुनाव के लिए ये आम आदमी पार्टी से भी टिकिट लेने का प्रयास करेंगे l
तस्वीरों का स्रोत - कालू महाजन के फेसबुक पेज से
डिस्क्लेमर - ये सूचनाएं इन्टरनेट पर उपलब्ध हैं, अगर किसी भी प्रकार की गलती होती है तो हमे कमेंट करके बताएं
Comments
Post a Comment